फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे 18 स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से रोशन होंगे 18 स्थल
विज्ञापन

- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग ने सोलर स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लगाने के लिए भेजा प्रस्ताव
महराजगंज। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग (नेडा) ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लॉक के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में पथप्रकाश व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की कवायद की है। योजना के तहत दोनों ब्लॉकों के 18 स्थल रोशन नजर आएं, इसे लेकर प्रस्ताव भेजकर धन की मांग की गई है। धन मिलते ही संयंत्रों को लगाने की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। योजना के तहत 3.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाना है। गांव व नगर क्षेत्र के अंधेरे को दूर करने तथा आमजन को पथप्रकाश सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर नौतनवा ब्लॉक के 13 तथा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पांच स्थलों का चयन किया गया है। चयनित इन स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट दोनों को लगाना है। विभाग ने उपरोक्त 18 स्थलों पर कुल 840 सोलर स्ट्रीट लाइट तथा 95 हाईमास्ट लगवाने को लेकर प्रस्ताव शासन में भेजा है। नेडा के परियोजना अधिकारी उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट की स्थापना को लेकर प्रस्ताव भेज कुल 3.18 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट 24165 व हाईमास्ट पर 121750 होगा व्यय
जिले में लगने वाले प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट पर 24,165 रुपये व्यय होंगे, जबकि प्रति हाईमास्ट पर 1,21,750 रुपये। ऐसे में 840 सोलर स्ट्रीट लाइट पर कुल दो करोड़ दो लाख 98 हजार 600 रुपये, जबकि 95 हाईमास्ट पर एक करोड़ 15 लाख 66 हजार 250 रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत सोनौली में लगेंगे सर्वाधिक संयंत्र
नगर पंचायत सोनौली में सर्वाधिक 240 सोलर स्ट्रीट लाइट व 10 हाईमास्ट लगाए जाने हैं। इसी प्रकार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पैसिया ललाइन, बसंतपुर, सोनवल, भगवानपुर व मझौली तथा नौतनवा ब्लॉक के मर्यादपुर, पड़ौली, परसामलिक, पिपरा, भगवानपुर, बहोरपुर, जारा, कोहरगड्डी, गोपालपुर, गनेशपुर, गगहा व बरगदवा में पांच-पांच हाईमास्ट व 30 से 50 की संख्या तक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें