महिलाओं को चिल्लाते भागते देख ग्रामीणों का झुंड तेंदुआ को खदेडने लगे। सीवान में लोगों की भीड़ देख पास के गांव बेलहियां के ग्रामीण भी तेंदुआ के पीछे हो हल्ला करते हुए दौडने लगे। इसी दौरान बेलहियां गांव के सोहन 45, कमलचंद्र 40 व मंजीत 32 पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे तीनों घायल हो गए।
घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। तेंदुआ बेलहियां गांव के पश्चिम सिवान में स्थिति पानी टंकी के पास ग्राम सभा के पोखरे के पास झाड में छिप गया। मधवलियां रेंजर अजीत कुमार भाष्कर ने बताया की मौके पर वनविभाग की टीम मौजूद है। ग्रामीणों को खेत के तरफ जाने से मना कर दिया गया है। रात्रि सुनसान होने पर तेंदुआ जंगल के तरफ चला जाएगा। निगरानी की जा रही है।