फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला मामले में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातिराम नहर पुल पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी सत्यम सिंह ने बताया कि बीते 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह अपनी बाइक से अपने नाना के घर लखिमा जा रहा था। रास्ते में छातीराम नहर के पास वह अपनी मौसी के बेटे से बातचीत कर रहा था। तभी अरशद अली और परवेज अली वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। आरोप है कि दोनों ने सत्यम का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें