फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क दुर्घटनाओं में पांच की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद लगी भीड । 
विज्ञापन
परतावल, सिंदुरिया और पनियरा में हुआ हादसा
विज्ञापन


दो की वाहनों की टक्कर से और एक की पोल से टकराने के कारण हो गई मौत



महराजगंज। अलग-अलग कुल चार सड़क हादसों में बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई जबकि मंगलवार को सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, लखिमा निवासी जितेंद्र चौहान उर्फ छोटू (35) अपनी बाइक से हीरा लाल (30) को साथ लेकर से धरमौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुर्मी टोला परतावल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जितेंद्र चौहान उर्फ छोटू चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हीरा लाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक जितेंद्र चौहान रोजाना शहर जाकर दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन


वहीं निचलौल के आजाद नगर निवासी भगवान दास गुप्ता होली के दिन बुधवार को चिउटहा से निचलौल अपने घर अकेले जा रहा था। भेड़िया जमुई पंडित के पास सड़क के किनारे बिजली के पोल से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। लोगों की सूचना पर चिउटहा चौकी इंचार्ज सारिका सिंह मौके फर पहुंची और एम्बुलेंस से जिला उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी अभी तीन वर्ष पहले ही हुई थी। भगवान दास की दो साल की बेटी बिट्टू व चार माह का बेटा है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


ट्रक की टक्कर से घायल पूर्व लेखपाल की इलाज के दौरान मौत



मंगलवार को पूर्व लेखपाल कैलाश सिंह पनियरा बाजार त्योहार का सामान लेने गए थे। वापस आते समय करीब चार बजे चौरी तिराहे पर एक ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे वह बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कैलाश वर्ष 2021 में लेखपाल पद से रिटायर्ड हुए थे। कैलाश की दो बेटियां दुर्गावती व नीलम हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। साथ ही दोनों बेटों धनंजय (28) और मृत्युंजय (26) की शादी नहीं हुई है। इस हृदय विदारक घटना से पत्नी शीशमती देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक सहित कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भिजवा दिया गया था। शव को कब्जे में लेकर मृतक के छोटे बेटे मृत्युंजय की तहरीर ट्रक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार व बुलेट में टक्कर दो घायल, रेफर



पनियरा नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को दिन में एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नरकटहां गांव का निवासी बताया गया है। कार चालक नेवास पोखर की ओर से पनियरा जा रहा था। इसी बीच दयाशंकर और विजय शंकर निवासी नेवासपोखर बाइक से बड़वार से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पनियरा-बड़वार नहर पर कार व बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक मौके पर गिर कर घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार को थाने लाया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मार दिया टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार, जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली के अमहट गांव निवासी बृजेश मौर्या (25) बाइक से नेपाल स्थित अपने ननिहाल से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और युवक का सिर रोड के डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत

- 20 फरवरी को हुआ था हादसा, 23 फरवरी को हो गई थी मौत, बृहस्पतिवार को दर्ज की गई प्राथमिकी



संवाद न्यूज एजेंसी

चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 20 फरवरी को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान 23 फरवरी को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक (ग्राम धर्मपुर) वार्ड नंबर-6 चित्रगुप्त नगर निवासी विजय जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बड़े भाई संतोष जायसवाल (39) 20 फरवरी को अपनी बाइक से चौक बाजार गए थे। बाजार से वापस घर लौटते समय शाम करीब पांच बजे चौक-टेंगरहना रोड पर सोनाडी जाने वाले मोड़ के पास चौक की ओर से जमुनहिया की तरफ तेज रफ्तार में जा रही बाइक के अज्ञात चालक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने से संतोष जायसवाल सड़क पर गिर गए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी घायल की नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 23 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे संतोष जायसवाल की मौत हो गई।
विज्ञापन




इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें