महराजगंज। कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के मामलों में सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी की तीन वारदात का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो साइलेंसर तथा दो बाइक के पहिए बरामद किए हैं।
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पकड़ी गेट के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित मामलों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मकसूद (24) निवासी खुटहा बाजार, थाना पनियरा तथा गुल मोहम्मद (32) निवासी मुड़िला बाजार, थाना पनियरा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा पूछताछ एवं तलाशी अभियुक्तों के कब्जे से बाइक बरामद हुई। इसके अलावा दो साइलेंसर और दो बाइक के पहिए भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेशचंद्र वर्मा, चंद्रशेखर सिंह, प्रवीण कुमार, कृष्णा मिश्रा, शिवम गुप्ता तथा पवन पांडेय शामिल रहे। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि वाहन चोरी के मामले में पकड़ी गेट के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया गया है।