फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के हमले में पांच घायल, चार गंभीर

विज्ञापन
गांव में पहुंची वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिसलपुर भोथहा में मंगलवार की दोपहर तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रिसलपुर भोथहा निवासी राहुल साहनी (19) दोपहर के समय गांव से सटे जंगल किनारे बकरियां चरा रहा थे। इसी दौरान झाड़ी से अचानक निकले तेंदुए ने पहले बकरी पर झपट्टा मारा और अगले ही पल राहुल पर भी हमला कर दिया।
राहुल के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के ही विकास (30), राजकुमार (40), राजेश और सलमान खान (19) मौके पर दौड़े। यह चारों राहुल को बचाने की कोशिश में जुटे, तभी तेंदुए ने और अधिक आक्रामक होकर उन पर भी हमला कर दिया। हमले में पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किसी तरह शोर मचाकर तेंदुए को भगाया और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। सीएचसी में तैनात डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि सलमान को हल्की चोट थी, इसलिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बाकी चार घायलों की स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
प्रभारी रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता या जंगल क्षेत्र सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता तब तक कोई भी व्यक्ति जंगल या उससे सटे क्षेत्र में न जाए।
उधर, गांव में इस घटना के बाद दहशत है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिल रहे थे, लेकिन अचानक हुए इस हमले ने भय बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र में गश्त तेज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें