फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सबसे पहले ओटीएस अभियान के प्रथम चरण की जानकारी ली

Tue, 31 Dec 2024 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं सहित ओटीएस अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले ओटीएस अभियान के प्रथम चरण की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि ओटीएस अभियान के प्रथम चरण का संचालन 15 से 31 दिसंबर तक किया गया। अभियान में कुल 26900 उपभोक्ताओं से 44 करोड़ 29 लाख का विद्युत बकाया वसूल किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि दूसरे चरण का अभियान 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दूसरे चरण में महराजगंज डिवीजन में 20,000 उपभोक्ताओं को और नौतनवा, निचलौल व आनंदनगर डिविजन में न्यूनतम 10,000 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए विद्युत बकाया की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने 05 किलोवाट से अधिक भार वाले विद्युत उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत विद्युत बकाया भुगतान करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि ओटीएस अभियान की अगली समीक्षा 10 जनवरी को की जाएगी। इसमें प्रत्येक डिविजन से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सबडिवीजन के एसडीओ उचित कारण के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। साथ ही विद्युत चोरी के उन प्रकरणों में जिनमें विभाग को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें