बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अनूप पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ट्रैफिक और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को सुरक्षा, हेल्प लाइन नंबर और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
महिला थाने की एसओ शीला यादव ने छात्राओं को वुमेन पावर हेल्पलाइन और डायल 100 के बारे में जानकारी दी गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय शाही ने बच्चों से कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय किसी भी हाल में मोबाइल पर न तो बात करें और न ही किसी को करने दें।