फरेंदा। आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर 18 लोहिया मार्केट में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे कास्मेटिक की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंच कर बाद आग पर काबू पाया।
कस्बा निवासी अब्दुल अजीज की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक आग की लपटें तेज निकलने लगीं। घटना के समय घर के दूसरी मंजिल पर परिवार के लोग सो रहे थे। परिवार के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। संवाद