फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 13 वर्षीय बालिका से छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। किशोरी की देखरेख कर रही महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार 15 अगस्त की देर रात महिला अपनी 13 वर्षीय भांजी के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और बालिका से छेड़खानी की। विरोध और शोर होने पर आरोपी कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गया तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें