महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। ग्राम पकड़ी सिसवां निवासी शिवबचन ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के निकट रहने वाले दीपक से किसी बात पर विवाद हो गया था। शिवबचन ने दीपक को गाली-गलौज न करने की सलाह दी, जिस पर दीपक नाराज हो गया और उन्हें गाली देने लगा। शिवबचन वहां से चले गए।
18 जनवरी की शाम को शिवबचन अपने घर पर थे, तभी दीपक गाली-गलौज करते हुए पहुंचा और उन पर हमला बोल दिया। बचाव में शिवबचन ने भी हाथापाई की, लेकिन दीपक ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे शिवबचन के सिर पर गंभीर चोट आई। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया की आरोपी दीपक व अन्य दो व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।