फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीजीसीआईएल ट्रांसमिशन टावर निर्माण से बिजली बाधित रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में नवप्रस्तावित पीजीसीआईएल बुटवल (नेपाल) ट्रांसमिशन टावर के निर्माण कार्य को लेकर 22 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस क्रम में 132 केवी उपकेंद्र निचलौल पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन

शटडाउन के दौरान 33 केवी निचलौल ग्रामीण एवं 33 केवी ठूठीबारी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। बिजली निगम के अनुसार यह शटडाउन ट्रांसमिशन टावर निर्माण से संबंधित आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए लिया जा रहा है।
निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, जिसे देखते हुए निगम ने पूर्व में ही सूचना जारी कर दी है। उपखंड अधिकारी, 132 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र बैकुंठपुर दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि बाधित बिजली आपूर्ति की प्रतिपूर्ति रोस्टरिंग अवधि में की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें