फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में बुधवार की शाम एक बालिका (7) के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना रोहिनी नदी के भौरावारी पुल के नीचे श्मशान घाट के पास की है। बताया गया कि बालिका अपनी बड़ी बहन (17) के साथ बकरी चराने गई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। चर्चा है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सदर जयप्रकाश तिवारी ने भी थाने पर पहुंच कर मामले में पूछताछ की। बालिका को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ नहीं आया है। मुख्य आरोपी पीड़िता के ही गांव का निवासी बताया जा रहा है।
बालिका अपने नाना के यहां रहती है और बगल के गांव में उसका घर भी है। वह बड़ी बहन के साथ श्मशान घाट के पास पुल की तरफ बकरी चराने गई थी। बड़ी बहन उसे बकरी के साथ छोड़कर जलौनी बीनने चली गई। मौका देख बाइक से वहां पहुंचे दो युवकों में से एक ने दुष्कर्म किया और एक युवक बाइक पर बैठा रहा। बालिका के चिल्लाने पर बड़ी बहन दौड़कर आई तो दोनों युवक भाग गए। उसने एक युवक को पहचान लिया। और घर आकर पूरी घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर केस दर्ज दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें