फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को भगाने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का युवक बृहस्पतिवार का बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को तहरीर देने को कहा। आरोपी के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को बृहस्पतिवार को कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पेमली गांव निवासी बृजपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर रात तक बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजन ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। तहरीर के मुताबिक रविवार सुबह परिजन को जानकारी मिली कि आरोपी किशोरी को उसकी बहन के गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें