सिंदुरिया। नेपाल से स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर भड़ेहर आ रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद पुलिस ने वाहन और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विशुनपुर भडेहर निवासी ओमप्रकाश यादव ने तहरीर में बताया कि 22 जनवरी को शाम मेरा बेटा देवऋषि यादव नेपाल से घर आ रहा था। वह अभी लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सामने पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक वाहन ने उसे जोर से टक्कर मार दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मृतक युवक के पिता की तहरीर पर वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।