फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की मौत मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। इंजेक्शन लगने के बाद मिठौरा क्षेत्र के सोनवल निवासी प्रकाश की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सोनवल निवासी गुड्डू के अनुसार, उसके पिता प्रकाश कई दिनों से बीमार थे और बुखार ठीक नहीं हो रहा था। 27 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह इलाज के लिए नंदाभार चौराहे पर दिलीप यादव के यहां गए थे। आरोप है कि वहां इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों की मदद से इसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गुड्डू ने तहरीर में आरोप लगाया है कि इलाज करने वाला व्यक्ति बिना वैध चिकित्सीय प्रमाणपत्र के प्रैक्टिस कर रहा था। उसने इंजेक्शन लगाने में लापरवाही और बीमारी की सही जानकारी नहीं होने को पिता की मौत का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी झोलाछाप दिलीप यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें