ठूठीबारी। गड़ौरा में हुई मारपीट मामले में ठूठीबारी कोतवाली की पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़ौरा निवासी शीला देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात 8:30 बजे वे नित्य क्रिया कर्म को जा रही थी कि रास्ते में गांव के आकाश चौहान बोली-टिबोली बोलने लगे। विरोध किया तो नाराज होकर आकाश चौहान, विकास चौहान, कांत चौहान गाली-गलौज देते हुए लाठी डंडे से बुरी तरह से मारने-पीटने लगे।
वहीं दूसरे पक्ष के आकाश चौहान पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वे अपने गांव के सोनू चौहान के रिश्तेदार से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नाराज शीला देवी ने अपने पति सोनू चौहान तथा अन्य लोग मिलकर मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने के लिए भाई विकास को भी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारते हुए जान से मारने की धमकी दी।
ठूठीबारी कोतवाली के प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शीला देवी की तहरीर पर आकाश चौहान, विकास चौहान, कांत चौहान और आकाश चौहान की तहरीर पर शीला देवी, सोनू चौहान, शंकर चौहान तथा सोनू चौहान के रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।