महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक अपने तीन सहयोगियों के मदद से भगा ले गया। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
तहरीर में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे गांव का ही शिवम पासवान अपने दोस्त विश्वजीत, संदीप व राकेश की मदद से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया। बहुत खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।