फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट कर अपमानित करने के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेराकला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंडेराकला निवासी मीना देवी ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 23 मार्च 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव के गोविंद चौहान, अरविंद चौहान, प्रदीप चौहान, गीता चौहान और सीमा देवी एकराय होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लात-मुक्कों से मारा-पीटा। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी गोविंद चौहान, अरविंद चौहान, प्रदीप चौहान, गीता चौहान और सीमा देवी निवासी मुंडेराकला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें