सिंदुरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेमपिपरा निवासी सुनील मद्धेशिया की तहरीर पर सिंदुरिया थाने की पुलिस ने बाइक और अज्ञात चालक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, सुनील मद्धेशिया ने तहरीर में बताया कि 15 मार्च को दिन में लगभग दो बजे मेरे पिता गौरीशंकर मद्धेशिया सिंदुरिया से महराजगंज ई-रिक्शा से जा रहे थे। बाबा ढाबा के सामने महराजगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक के चालक ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में मेरे पिता गंभीर चोट लगने से गिर गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि बाइक और अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।