फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी का अपहरण करने के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीया पुत्री शुक्रवार को सुबह 8.00 बजे गांव के चौराहे पर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली थी। वापस नहीं आयी तो स्कूल जाने पर पता चला कि उनकी बेटी स्कूल नहीं आयी थी। उन्होंने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर भी पता किया।
काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनकी पुत्री को राजन शर्मा निवासी गंगापुर गंगवलिया, थाना-परसामलिक ने जवरिया पुत्री का अपहरण करके कही चला गया है। आशंका है कि पुत्री के साथ कही किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी राजन शर्मा के खिलाफ अपहरण और धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें