भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के बैकुंठी रोड तिलकवनिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और अश्लील बात कर धमकी देने का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उसके भाई ने 12 व 13 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी द्वारा मोबाइल पर भेजे गए धमकी भरे ऑडियो संदेश भी उपलब्ध हैं। पूर्व में भी आरोपी कई बार धमकी दे चुका है उनका पूरा परिवार भयभीत है। उप निरीक्षक अशोक गिरी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी संदीप पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।