फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक वार्ड की महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सन्नी गौड़ निवासी खजुरी, थाना नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर 5 फरवरी को शाम करीब 5 बजे घर से उनकी बेटी को भगा ले गया।
विज्ञापन




आरोपी युवक ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान परिवार को धमकी दी कि यदि जबरदस्ती की गई तो जान से मार डालेंगे। मां ने किसी तरह मोबाइल से संपर्क साधा लेकिन आरोपी ने डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी सन्नी गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें