नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों को गांव के ही दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो लोगों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया दो चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप गांव के ही दो युवकों पर लगा है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत सोमवार की देर रात करीब 11 बजे उनकी 14 वर्षीया पुत्री और उनके भाई की 14 वर्षीया पुत्री को गांव के ओमप्रकाश विश्वकर्मा और अंकुर चौधरी का बहला-फुसलाकर भगा ले गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि किशोरी की पिता की तहरीर पर आरोपी ओमप्रकाश विश्वकर्मा तथा और चौधरी पर अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।