महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गांव मोहनापुर की महिला ने दो लोगों पर बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
महिला की तहरीर के अनुसार, 10 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे गांव के मंदिर के पास स्थानीय निवासी शीतला देवी के बच्चे गुलशन चंदन खेल रहे थे। तभी दिलीप के पुत्र करन और शिवनाथ वहां पहुंचे और बच्चों को गालियां देने लगे। इसके बाद दोनों ने बच्चों को मारने-पीटने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चे डरकर भागे और घर जाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। शीतला देवी ने तहरीर देकर आरोपी करन व शिवनाथ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी करन, शिवनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।