फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के खेमपिपरा गांव की मनीषा चौहान ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही सुखराज, मालती और साहुल ने लाठी, रॉड और फावड़े से हमला कर मेरा, बहन प्रियंका और मां जानकी देवी का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन



मनीषा ने तहरीर में बताया कि आरोपी कई बार ऐसी मारपीट कर चुके हैं। घटना का वीडियो भी मौजूद है। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी से आरोपी सुखराज, मालती और साहुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुखराज, मालती और साहुल निवासी खेमपिपरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें