फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर फोटो दुरुपयोग कर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर क्राइम की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने फोटो का दुरुपयोग, अभद्र टिप्पणियां करने और वायरल करने की शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर बेलाल आजमी नाम से आईडी बनाई है। इस आईडी के जरिये उनकी फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कीं और इसे वायरल किया। शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि आरोपी ने उन्हें मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल भी किया और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब उन्होंने आरोपी से फोटो डिलीट करने और वायरल न करने की अपील की तो उसने बात नहीं मानी। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक संजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें