निचलौल। थाना क्षेत्र के चिउटहा मार्ग स्थित गांव हरदी के पास हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार सेमरहना निवासी अंगद ने तहरीर में बताया है कि 20 नवंबर को उसके पिता राजेश हरदी गांव स्थित एक बैंक शाखा पर रकम निकालने गए थे। इसी बीच वे एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राजेश की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मामले में घायल राजेश के पुत्र अंगद की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।