फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सफलता का कोई शाॅटकट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय प्रौद्योगिकी परिषद पटना के एक्सपोजर विजिट पर गए राजकीय माध्यमिक के विद्यार्थियों ने क्रियाकारी व्याख्यान के जरिये अपना ज्ञान बढ़ाया। विद्यार्थियों ने इनक्यूबेशन सेंटर व भौतिक विज्ञान विभाग में ओरिएंटेशन (अभिविन्यास) में सहभागी बनकर दक्षता बढ़ाई। विजिट प्रभारी अनमोल यादव ने व्याख्यान के बाद कठिन बिंदुओं की व्याख्या कर बच्चों की शंका का समाधान किया। उन्होंने कहा कि इस भ्रमण की सार्थकता तब सिद्ध होगी जब विजिट पर आए सभी विद्यार्थी यहां के शैक्षणिक परिवेश, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, परिसर संसाधनों और संस्थागत सहयोग प्रणालियों को समझेंगे। आईआईटी पटना के साइंटिफिक ऑफिसर डॉ रंजीत लाहा ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने और सफलता के लिए सक्रिय प्रयास करने की प्रेरणा दी और बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इस अवसर पर महिला शिक्षिका डा. सिंधु व अनूप कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें