फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को पीटने के आरोप में न पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा बाबू गांव में शनिवार सुबह 9 बजे सफाई कार्य के दौरान पड़ोसियों ने युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित निरंजन तिवारी ने थाने में तहरीर देकर तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




निरंजन तिवारी ने बताया कि वे अपने मकान के पीछे वाली गली में सफाई करवा रहे थे और मिट्टी डलवा रहे थे। इसी दौरान बगल के रहने वाले दुर्योधन यादव और उनके दो पुत्र मदन व मुरारी अचानक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू किया और फिर लात-घूंसे बरसाने लगे। हमले में निरंजन के सिर पर गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने निरंजन की दीवार भी तोड़ दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दुर्योधन यादव, मदन यादव और मुरारी यादव निवासी पिपरा बाबू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें