फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बुधिरामपुर गांव की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता कशिश खातून निवासी बुधिरामपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले गांव निवासी जियाउद्दीन से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, 13 मार्च 2026 की शाम करीब तीन बजे कपड़ा खरीदने की बात को लेकर सास जोहरा, ननद सानीय और देवर टीपू ने गाली-गलौज करते हुए उसे लाठी-डंडा व लात-घूंसों से मारकर घर से निकाल दिया। वहीं पति जियाउद्दीन और ससुर जामिन ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें