फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दंपती और बेटे को लाठी से पीटा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइलाडाड गांव के हरिशचंद पासवान ने थाने तहरीर देकर कुछ लोगों पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। 12 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे उनका पुत्र सनी पासवान सब्जी खरीदने सिकड़ा चौराहे गया था। वह चौराहे के बाग के किनारे शौच करने लगा। तभी गोल्डी सिंह, उसके भाई छोटू सिंह और सुरेंद्र चौरसिया ने जाति सूचक गाली देकर सनी और उनकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हरिशचंद पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी के बाल पकड़कर पीटा गया। जब वह खुद मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी गालियां दी गईं। हरिशचंद पासवान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी गोल्डी सिंह, छोटू सिंह और सुरेंद्र चौरसिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें