महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमन शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। महिला ने सोमवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आशंका जताई कि अमन शर्मा उनकी बेटी के साथ गलत हरकत कर सकता है।
आरोप है कि इस कार्य में अमन के पिता राधेश्याम शर्मा और माता का भी हाथ है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी अमन शर्मा, राधेश्याम शर्मा और अमन की मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।