परसामलिक। नेपाल चुनाव को देखते हुए शासन के निर्देश पर भारतीय सीमा सील होते ही नेपाल से सटे बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। दुकानदार दुकान खोलकर बैठे हैं लेकिन खरीदारी के लिए ग्राहक ही नहीं है। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर सुरक्षा का एहसास कराने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल चुनाव के मद्देनजर सोनौली से लेकर ठूठीबारी तक बाॅर्डर सील कर दिया गया है। बाॅर्डर सील होने से नेपाल सीमा से सटे बाजार भगवानपुर, सेवतरी, झिंगटी, बरगदवा आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बाॅर्डर क्षेत्र में नेपाली नागरिकों के भरोसे ही भारतीय बाजार चलता है। नेपाली नागरिक के आवागमन बाधित होने से सीमा से सटे बाजारों की रौनक फीकी हो गई है।