सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए तहरीर में नरायनपुर निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम वह नरायनपुर चौराहे पर सामान खरीदने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संदीप, सुजीत और कमलेश ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से मारापीटा। उनके पेट और चेहरे पर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियो ने गाली-गलौज की और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।