निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव अरदौना में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के मामले में पीड़िता ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता अंतिमा देवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया था कि पड़ोसी से कूड़ा रखने को लेकर अक्सर विवाद होता है।
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी नथुनी चौहान, कुसमावती देवी, अनीता और रजनी निवासी अरदौना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद