फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सौ बोरी खाद बरामदगी मामले में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। जोगियाबारी में ईंट भटटे के पास से पकड़ी गई 100 बोरी सब्सिडी वाली इफ्को खाद के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में ग्राम प्रधान बटाईडीहा के पति जमाल अहमद समेत चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने इफ्को खाद को पकड़ा था। यह खाद नेपाल भेजने की योजना थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, विगत मंगलवार रात जोगियाबारी के पास एक ईंट भट्ठे पर खड़ी डीसीएम गाड़ी से चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में इफ्को ब्रांड की सरकारी खाद बरामद हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक शेषमन निवासी नौनिया थाना सोनौली को हिरासत में ले लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि यह खाद नेपाल भेजने की योजना थी और इसमें ग्राम प्रधान पति जमाल अहमद निवासी बटाइडिहा समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। शनिवार को कृषि विभाग की तहरीर पर कोल्हुई थाने में जमाल अहमद निवासी बटाईडिहा, नियाज अहमद निवासी बटाइडिहा, अफसर अली निवासी नौतनवा, शेषमन डीसीएम चालक, निवासी नौनिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद खाद पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना का लोगो अंकित है। यह उर्वरक केवल सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराई जाती है। इतनी बड़ी मात्रा में खाद के दुरुपयोग से राजस्व को भारी क्षति पहुंचती। मामले की जांच बड़े पैमाने पर हो रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि उर्वरक की उठान कहां से हुई, इसकी गहन जांच चल रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें