फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली चोरी में पांच लोगों पर एफआईआर

Wed, 06 Aug 2025 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाया। बुधवार को जिले में आनंदनगर और महराजगंज विद्युत वितरण क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्युत वितरण खंड प्रथम महराजगंज और अन्य क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वालों और बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एक्सईएन देवेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत सुबह से ही की गई। इस दौरान अगया, बेलवा, टाउन और साउथ फीडर सहित आठ से अधिक मोहल्लों में बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 155 कनेक्शनों की जांच में दो उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, 91 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बकाया बिलों के कारण काटे गए।
इन उपभोक्ताओं पर 20.11 लाख रुपये बकाया है। जबकि 3.56 लाख रुपये की वसूली की गई है। इसी तरह, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में समरधीरा और बृजमनगंज क्षेत्रों में भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। करमहा और धानी फीडर के समरधीरा, करमहा सहित दर्जनों मोहल्लों में पांच टीमें सुबह से ही सक्रिय रहीं। अभियान में 476 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें तीन उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 125 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिलों के कारण काटे गए हैं। जिन पर कुल 28.5 लाख रुपये का बकाया था। जांच के दौरान 6.5 लाख रुपये की वसूली की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें