फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना के मामले में बस चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में 9 जनवरी को कृतपिपरा की ओर जा रहे विनोद को तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने मुजहना मोड़ पर टक्कर मार दी। हादसे में विनोद घायल हो गए और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। मामले में बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




पीड़ित की बेटी कुन्ती ने कोतवाली में 11 जनवरी को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में बताया गया है कि बस महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक या मालिक किसी ने भी पीड़ित के बारे में कोई जानकारी लेने या मदद करने की कोशिश नहीं की। कुन्ती ने बस मालिक एवं चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें