फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यौन शोषण के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से यौन शोषण के मामले में मदरसे के कार्यवाहक प्रधानाचार्य महफूज आलम के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने युवती को शादी का झांसा देकर पहले यौन शोषण किया फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोप है कि युवती के भाई ने अपने मोबाइल पर बहन का आपत्तिजनक फोटो व वीडियो देखकर स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य महफूज आलम निवासी हरखपुरा टोला हड़तोहिया थाना घुघली के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में एसओ अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले में कार्यवाहक प्रधानाचार्य महफूज आलम के विरुद्ध आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें