निचलौल में स्वर्ण कारोबारियों ने वित्तमंत्री का पुतला जलाया।
- फोटो : मनोज राय
निचलौल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण व्यापारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आंदोलन के 35वें दिन केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
एक्साइज ड्यूटी व पैनकार्ड अनिवार्यता के विरोध में स्वर्ण कारोबारी अनिश्चितकालीन बंदी आंदोलन चला रहे हैं। मंगलवार शाम व्यापारियों ने मेन मार्केट से वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी नेताओं का कहना है कि केन्द्र सरकार काला कानून लाकर देश के लाखों छोटे व मझोले स्वर्ण व्यवसायियों व कारीगरों के पेट पर लात मार कर उन्हें बेरोजगार करने पर तुली है। जिसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सरकार के इस जन विरोधी नीति के खिलाफ हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अंबरीश वर्मा, विश्वनाथ स्वर्णकार, बंटी वर्मा, मुकेश वर्मा, भोला वर्मा, सोनू वर्मा, अरविन्द वर्मा, पवन वर्मा, दीपक, अनिल आदि मौजूद रहे।