फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्सेना चौक पर कांग्रेस नेताओं की हुंकार

Tue, 05 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सक्सेना चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन । - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से कांग्रेस शासित प्रदेशों में असंवैधानिक कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने विरोध मार्च निकाला। सक्सेना चौक पर धरना दिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि झूठे वादे व नारे देकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने जब देखा कि वे उसकी पोल जनता के बीच में खुल रही है तो असंवैधानिक ढंग से कांग्रेस शासित प्रदेशों में असंवैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। दो साल से प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। जिसका उचित मुआवजा देते हुए किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ किया जाएं। जंगल के किनारे कटिले बाड़ लगाए जाएं।

प्रदेश महासचिव दीनानाथ चौरसिया ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दलालों एवं डॉक्टरों की मिलीभगत से भोले भाले मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल करा कर मोटी रकम वसूली की जा रही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह, यंत्री प्रसाद मौर्य, त्रिभुवन नारायण मिश्र, शरदेन्दु कुमार पांडेय, गोपाल शाही, वसीम खान, जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, घनश्याम गुप्ता, देवेन्द्र उपाध्याय, त्रियुगी पटेल, बीके अंगारा, सुभाष पटेल, ध्रुवनारायण तिवारी, इसरायल, राधेश्याम, ममता, बरमावती  आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें