फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी को जारी किया अंतिम नोटिस

Fri, 31 Jan 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड धानी के बरजी और सिकंदरा जीतपुर में ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता मिलने पर सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी मिश्रीलाल को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई सीडीओ अनुराज जैन ने की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि दोनों ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की ओर से कि गई जांच के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ने सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी मिश्रीलाल को अंतिम नोटिस जारी किया गया। यह नोटिस वित्तीय वर्ष 2015-16 में कि गई वार्षिक लेखा परीक्षा में पाई गई अनियमितताओं को लेकर जारी किया गया है।
लेखा परीक्षा प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत बरजी, विकास खंड धानी में विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए कार्यों में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां पाई गई हैं। जांच में यह सामने आया कि ग्राम पंचायत की कोष बही में क्रय की गई सामग्री का विवरण अंकित नहीं किया गया था, जबकि भुगतान दर्शाया गया था। उदाहरण के लिए, ग्राम पंचायत बरजी में 8,700 रुपये का भुगतान हुआ लेकिन उसका रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी तरह, जयप्रकाश बिल्डिंग वर्क्स को 5,500 रुपये का भुगतान बिना उचित प्रमाण के कर दिया। छोटकी बरती क्षेत्र में मिट्टी पटाई के लिए आवंटित 22,000 रुपये व रतनापार में नाली निर्माण के लिए स्वीकृत 24,032 रुपये का कार्य भी धरातल पर नहीं हुआ। फिर भी राशि का आहरण कर लिया गया।
इसके अलावा सिंकदरा जीतपुर में इंडिया मार्का हैंडपंप में 1,28,800 रुपये खर्च दिखाया गया, लेकिन कोई वास्तविक कार्य नहीं हुआ। इसी तरह भूमिगत नाली और सड़क निर्माण में धांधली 55,591 रुपये और 75,774 रुपये की राशि केवल कोष बही में दर्ज की गई, लेकिन नाली और सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें