फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहायक शिक्षक भर्ती की अंतिम सूची प्रकाशित, अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

Mon, 08 Jan 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
डायट परिसर में लिस्ट का इंतजार करते शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी।
विज्ञापन
महराजगंज। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा वर्ष 2016 की सहायक शिक्षक भर्ती मामले में पारित आदेश के क्रम में होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रविवार को पूर्ण करते हुए देर शाम नियुक्ति की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
विज्ञापन

यह देख चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। देर शाम तक डायट पर सूची के इंतजार में जमा अभ्यर्थियों को जैसे एनआईसी पर जारी हुई सूची की खबर मिली सभी ऑॅनलाइन सूची को देखने लगे। सूची में नाम देखकर अभ्यर्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, तो वहीं जिले में आवेदन कर नियुक्ति की राह देख रहे तमाम अभ्यर्थियों को इस बात की भी निराशा हुई की शासन ने काउंसलिंग के अंतिम समय में नियम में परिवर्तन करते ओपन काउंसिलिंग को मंजूरी दे दी। इससे गैर जनपदों के आवेदकों ने भी जिले में काउंसलिंग कराई, जिसके चलते मेरिट हाई रही।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय में 2016 में हुई 12460 सहायक शिक्षकों की भर्ती में से शेष 6470 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत महराजगंज जिले में रिक्त 360 सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ती होनी थी। इसके सापेक्षा जिले में करीब 1900 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 97 अभ्यर्थी पहले ही चयनित किए जा चुके थे। शेष 263 पदों के लिए आयोजित पहली काउंसलिंग के लिए 263 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। इसमें महज 81 अभ्यर्थियों ने ही अपनी काउंसलिंग कराई। इसके बाद 446 अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई। रविवार को चयन की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें 188 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें