बृजमनगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नं 14 महात्मा गांधी नगर में रविवार की रात रिश्तेदारी में आए परिवार को मोहल्ले के दबंगों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई। जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गुलशन निशा अपने भाई मंजूर अली के रविवार को अपने बेटे सद्दाम हुसैन व बहु मोमिना खातून के साथ आईं थीं। अभी घर में सब-ए-बरात त्योहार मनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के दबंग किस्म के लोग पांच-छह की संख्या में लोग मंजूर के यहां आ गए और उनके रिश्तेदारों से विवाद करने लगे। थोड़ी देर में मामला मारपीट में बदल गया। इसमें गुलशन निशा व उनके बेटे तथा बहु को गंभीर चोटें आई हैं। बीच बचाव कर रहे मंजूर अली को भी दबंगों ने पीट दिया। दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। संवाद