महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला किशोरपुर में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस ने सात नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च की शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी इंद्रावती के साथ कटहरा बाजार जा रहे थे। सुनील के घर के सामने पहुंचते ही सुनील ने उन्हें जातिसूचक गाली देते हुए अपमानित किया। इसके बाद सुनील, बीरबल, सर्वेश, श्यामदेव, सुजीत, लाल बहादुर, बबलू सहित 8-10 अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर हमलाकर दिया। बचाव के लिए पड़ोसी अनीता, सोहन, प्रदीप, तारा देवी और तेतरी मौके पर पहुंचे तो उनकी भी हमलावरों ने पिटाई कर दी।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि राजेश की शिकायत पर आरोपी सुनील, बीरबल, सर्वेश, श्यामदेव, सुजित, लाल बहादुर, बबलू सहित 8-10 अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।