फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल टोला बहेलिया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रीता ने गांव के ही चार लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रीता के अनुसार, 23 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे धन्नजय पुत्र रामराज, गुड़िया पत्नी धन्नजय, हरिशंकर (हरिशचन्द्र) पुत्र रामराज और ऊर्मिला पत्नी हरिशंकर आदि उनके दरवाजे पर पहुंचकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से रीता व उनके पति लक्ष्मण की पिटाई कर दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें