फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रुपये के लेनदेन में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बा स्थित मधुवन नगर वार्ड में सोमवार की सुबह लेन-देन की बात को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। लात-घूंसे और ईंट चलने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस घटना में शुभम वर्मा एवं राजू कौशल निवासी कस्बा नौतनवा घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शुभम वर्मा एवं राजू कौशल ने बताया कि उनके विपक्षियों से पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले आपसी समझौता से सुलहनामा भी हुआ था। आरोप है कि विपक्षी अब अपनी बात से मुकर रहे हैं।
इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के कुछ लोग मधुवन नगर वार्ड में आपस में वार्ता कर रहे थे। तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस प्रकरण की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें