फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा खास गांव का मामला
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा खास टोला शिवपुर में तीन भाइयों में जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नार सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि भाई झिन्नू सिंह ने पुलिस के मना करने के बावजूद 22 मार्च को निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब घरवालों ने रोका तो झिन्नू सिंह, उनकी पत्नी और दोनों बेटे गोलू व छोटू ने लाठी-डंडे लेकर मारपीट पर उतर आए। आरोपियों ने नार सिंह के मकान की रेलिंग तोड़ दी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नार ने बताया कि वे तीन भाई हैं। ओम प्रकाश सिंह और झिन्नू सिंह। संपत्ति का बंटवारा 1/3 हिस्से के आधार पर होना है, इसे लेकर पहले भी थाने में शिकायत की जा चुकी है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी झिन्नू सिंह, झिन्नू सिंह की पत्नी, गोलू, छोटू निवासी कटहरा खास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें