फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल, एक गंभीर

Fri, 27 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के घोड़हवा चौराहे पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार सुंदरम (11) निवासी झनझनपुर, श्याम (22) निवासी रामनगर और असरफ रजा (30) निवासी पड़री कला घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों घायलों को लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल सुंदरम की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें